चंपावत जिले में अब पशुपालकों को पशु औषधि विक्रय केंद्र के माध्यम से जेनरिक दवाएं मिलेंगी। चंपावत, बाराकोट, लोहाघाट और पाटी ब्लॉक में सहकारिता विभाग में पंजीकृत सहकारिता समितियों के माध्यम से पशु औषधि विक्रय केंद्रों का संचालन किया जाएगा। यहां पर पशुपालकों को सस्ती दवाएं मिलेंगी। पशुपालन विभाग ने लंपी रोग की रोकथाम के लिए जिले में टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। विभाग ने लोगों से अपनी पशुओं को समय पर टीका लगाने की अपील की है।