फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कैबिनेट मंत्री खजानदास ने गोरल देव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

चंपावत। स्वच्छता अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री खजानदास ने मंगलवार को ग गोरल देव मंदिर परिसर में सफाई की। इसके बाद पंडित दीनदयाल पार्क पहुंचे और वहां भी सफाई अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजानदास ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येकw नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी लोगों को अपने जीवन में प्रतिदिन कम से कम एक घंटा स्वच्छता के लिए देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देशवासियों से स्वच्छता के लिए समय देने और अपने आसपास का वातावरण साफ रखने की अपील करते हैं। मंत्री ने कैबिनेट बैठक हर जिले में आयोजित किए जाने के सवाल पर कहा कि यह सीएम पुष्कर सिंह धामी की अच्छी पहल है। कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक अलग-अलग जिलों में होने से मंत्री क्षेत्र की समस्याओं से सीधे रूबरू हो सकेंगे। स्थानीय स्तर की प्रमुख समस्याओं पर मौके पर ही मंथन किया जा सकेगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे। कार्यकर्ताओं में जोश रहता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के सभी क्षेत्रों की समस्याओं को समझकर उनके निराकरण की दिशा में काम करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें