फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: जिला स्तरीय संगीत प्रतियोगिता में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Sep 2025 05:00 PM IST

चंपावत जिला मुख्यालय के राजकीय ऑडिटोरियम में कलश संगीत कला समिति की ओर से जिला स्तरीय संगीत प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि दायित्वधारी श्यामनारायण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश जोशी, विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा व व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का यह अच्छा मंच है। यह पहल सराहनीय है, इससे शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा मिलेगा। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की जा रही है। समिति अध्यक्ष हेमेश कलखुड़िया ने सभी आभार जताया। वहां प्रेम बल्लभ भट्ट, गिरीश पंत, दिनेश बिष्ट, उमापति शास्त्री, संतोष कुमार पांडे, प्रकाश पांडे आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें