चंपावत। जिले के चंपावत, बाराकोट, लोहाघाट और पाटी ब्लॉक की करीब स्वयं सहायता समूह की करीब 12 हजार महिलाओं को लाभ मिलेगा। योजना के तहत मुख्य लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान करना है। इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार स्थानीय उत्पादों की बिक्री बढ़ाई जाएगी। योजना महिलाओं की आय में वृद्धि पर विशेष जोर देगी।