त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के द्वितीय चरण के लिए चंपावत और बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए 11 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इनमें बाराकोट के सील, नेत्र सलान और चंपावत के खिरद्वारी, गंगसीर, लोहारजुला, बुडम, डांडाककनई, हेलागोठ, सेलागाड़, सौराई, बकौड़ा, फुरकियाझाला और कठोल के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।