परम्परागत पवित्र छड़ी यात्रा का ज्योतिर्मठ में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर भ्रमण करती हुई छड़ी यात्रा देर सायं को ज्योतिर्मठ पहुँची। जहां ज्योतिर्मठ में स्थित शंकराचार्य मठ के व्यवस्थापक विष्णुप्रियानन्द ब्रह्मचारी महाराज ने सभी सन्तों का स्वागत अभिनन्दन किया। जिसके बाद आज पवित्र छड़ी का वैदिक विधि से ज्योतिर्मठ के देवस्थानों में पूजन अर्चन के उपरांत बदरीविशाल धाम के लिए प्रस्थान किया।