सरकार की एग्री स्टैक योजनान्तर्गत राज्य के समस्त किसानों की डिजिटल आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) तैयार करने हेतु बुधवार को तहसील थराली के राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र कुलसारी के ग्राम पंचायतो मैटा, जबरकोट, पासतोली,सुनाऊ,पैनगढ,धारबारम,देवलग्वाड ,नैल आदि के गांवो का कुलसारी पंचायत भवन मे कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक ग्राम में अधिकतर कृषकों के अंश निर्धारण कर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया गया।