फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां नंदा की डोली चेपड़ों गांव पहुंची

थराली में मां नंदा राज राजेश्वरी की डोली अपने मायके कुरूड़ से ससुराल कैलाश की यात्रा के सातवें पड़ाव चेपड़ों गांव पहुंची। गांव पहुंचने पर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर डोली का भव्य स्वागत किया। बुटोला थोकदारों के चौक में देवी के पश्वा त्रिलोक सिंह रावत पर देवी अवतरित हुईं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां नंदा की पूजा-अर्चना की, जबकि महिलाओं ने झोड़ा-चांचरी का आयोजन किया। लोकगीतों में मां नंदा की कैलाश यात्रा का सुंदर वर्णन किया गया, जिससे पूरा गांव भक्तिमय हो उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें