कर्णप्रयाग। नगर पालिका के सुभाषनगर के पौराणिक उमा देवी मंदिर में बृहस्पतिवार को स्वास्तिवाचन एवं मां उमा देवी की पूजा अर्चना के साथ दो दिवसीय रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान बदरीश कीर्ति महाविद्यालय डिम्मर के छात्रों ने बेहतर स्वास्तिवाचन किया। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से परिसर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को भंडारे के साथ किया जाएगा।