फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग: मां चंडिका की पूजा अर्चना के साथ हुई पद यात्रा शुरू, 20 को पहुंचेगी देहरादून

कर्णप्रयाग। सिमली में महिला बेस अस्पताल को पूर्ण अस्पताल बनाए जाने और शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर रविवार को सिमली से पद यात्रा शुरू हो गई है। नवरात्र के पहले दिन चंडिका देवी की पूजा अर्चना के साथ ही शुरू हुई पद यात्रा का पहला पड़ाव 17 किमी दूर गौचर रहेगा। ढोल दमाऊ और मशकबीन के साथ निकली यह यात्रा 20 को देहरादून पहुंचेगी जहां सीएम कार्यालय का घेराव प्रस्तावित है। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और कर्णप्रयाग तक पैदल यात्रा की। महिलाओं ने समिति की पैदल यात्रा को पूर्ण समर्थन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें