थराली में स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालदम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंनें वहां पर मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। ग्रामीणों ने कहा कि यहां पर स्थाई एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति होनी चाहिए। जिस पर उन्होंनें बताया कि ग्वालदम में एमबीबीएस डाक्टर की नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही एक सीएचओ की तैनाती भी की गई है। उन्होंनें कहा कि यहां पर एक्सरे मशीन भी लगाई जायेगी। बागेश्वर दौरे से लौटते समय उन्होंनें ग्वालदम में विश्राम किया। बागेश्वर अस्पताल में हुई लापरवाही से एक फौजी के बच्चे की मौत के सवाल पर बोले धन सिंह रावत। कहा कि लापरवाही बरतने वाले सात अस्पताल स्टाप पर कार्यवाही की जायेगी। ऐसी घटनायें भविष्य में न हो इसके लिए ठोस कदम उठाये जायेगें।