देवाल। अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवाल में जुलूश निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अंकिता प्रकरण से जुड़े वीआईपी का नाम सार्वजनिक न करने व वीआईपी को बचाने का आरोप लगाया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम शुभारंभ से पहले टैक्सी पार्किंग से देवाल बाजार तक सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर अंकिता के हत्या करने वाले वीआईवी को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार प्रभावशाली लोगों को बचा रही है। जुलूश के बाद पार्टी कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम की शुरूआत की गई।