फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, धान-झंगोरा की फसल बर्बादी के कगार पर

क्षेत्र में शुक्रवार से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और गांवों में पानी व कीचड़ जमा हो गया है। खेतों में पककर कटाई के लिए तैयार धान, झंगोरा और कौणी की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। फसलें जमीन पर गिरने और सड़ने की आशंका से काश्तकारों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को मवेशियों के लिए चारा और पानी जुटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काश्तकारों का कहना है कि खेती उनके परिवारों की आजीविका और सालभर के खाद्यान्न का मुख्य आधार है। बारिश जल्द नहीं थमी तो तैयार फसल को भारी नुकसान हो सकता है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक और खाद्यान्न संकट खड़ा होने की आशंका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें