फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाएगी यूथ कांग्रेस, सरकार की नाकामियों को बताएगी

कर्णप्रयाग। यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुश्री सुरभि द्विवेदी चमोली जनपद के भ्रमण पर है। इस दौरान उन्होंने कार्यकताओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना। और आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया। नगर में पहुंचने पर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शनिवार को उन्होंने उमा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी-धामी सरकार की विफलता और झूठे वादों को लोगों को बताएगी। अंकिता भंडारी मामले में पिछले एक साल से सीबीआई जांच की कोई रिपोर्ट जारी नहीं हो पाई है। प्रकरण में चर्चा में आए पूर्व प्रभारी दुष्यंत कुमार को सरकार ने ईनाम देते हुए उन्हें राज्यपाल बना दिया। जो कि दुग्भाग्यपूर्ण है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें