फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देशीय शिविर में एक शिकायत दर्ज, 25 विभागों के अधिकारी तो पहुंचे, लेकिन फरियादी नहीं

सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक सभागार में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर की सूचना नहीं होने पर शिविर में मात्र एक शिकायत दर्ज हुई। निर्धारित समय से डेढ़ घंटे बाद शुरू हुई इस शिविर में 25 विभागों के अधिकारी तो आए, लेकिन जनप्रतिनिधि व शिकायतकर्ता सूचना के अभाव में नहीं पहुंचे। शिविर में शामिल विभाग के अधिकारियों ने एक- दूसरे को अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। सरकार की येजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने व जन कल्याड़कारी योजनाओं के लाभ के लिए सरकार ने बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, लेकिन शिविर के आयोजकों ने इससे गंभीरता से नहीं लिया। सूचना नहीं होने से पंचायत प्रतिनिधि भी नहीं पहुंचे। यहां ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगे हुए थे। लेकिन लोगों के नहीं पहुंचने से स्टॉल का लाभ भी नहीं हो पाया। करीब 12 बजे बाद शिविर प्रारंभ हुआ। इस बहुउद्देशीय शिविर के नोडल पेयजल निगम के ईई अरूण प्रताप सिंह को बनाया गया था। शिविर में ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ने भी जनप्रतिनिधियो की अनुपस्थिति पर चिंता व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाने के निर्देश दिए। बानुड़ी गांव की कमला देवी ने अपना नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज करने की अपील पर बीडीओ ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। शिविर में बाल कल्याड़ समिति के अध्यक्ष सुरेश कुनियाल भी पहुंचे थे, लेकिन उनके विभाग से सबंधित भी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई। शिविर में प्रमुख तेजपाल रावत, बीडीओ जयदीप, बाल कल्याड़ समिति के अध्यक्ष सुरेश कुनियाल, ईई अरूण प्रताप सिंह, एडीओ राजेंद्र बिमोली, निलेश शर्मा, हर्षवर्धन भट्ट आदि मौजूद रहे। एडीओ राजेंद्र बिमोली ने बताया कि 31 अक्टूबर से ब्लॉक सभागार में समाज कल्याण विभगा के द्धारा तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयेाजन किया जा रहा है। जिसमें कृतिम अंग भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें