भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया। गंगा से गंगासागर तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक नशामुक्ति का संदेश’ पहुंचाने के संकल्प के साथ यह मुहिम शुरू हुई। अभियान में भारतीय सेना, गढ़वाल स्काउट, एनसीसी कैडेट्स, स्थानीय लोगों और सजग इंडिया समेत 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। मुहिम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ व सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। माणा से शुरू हुआ यह अभियान देशभर में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा।