व्यावसायिक सिलिंडरों में लगी रोक का असर रेस्टोरेंट कारोबार पर दिखने लगा है। जिला मुख्यालय के अधिकांश रेस्टाेरेंटों में सिलिंडर का स्टॉक खत्म होने को है। कारोबारियों की मानें तो तीन से पांच दिन स्थिति ऐसी ही बनी रहने पर दुकानों के शटर डाउन करने की नौबत आ जाएगी। ऐसा होने पर व्यापारियों के साथ-साथ प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारी भी बेरोजगार हो जाएंगे। व्यापारियों ने अपनी मांग को लेकर डीएम आकांक्षा कोंडे को ज्ञापन दिया। हालांकि यहां से भी उन्हें समस्या के निदान को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल सका है। वर्तमान स्थिति से व्यापारी निराश हैं। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज जोशी, नरेंद्र खेतवाल आदि मौजूद रहे।