फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: राजस्व निरीक्षक-उपनिरीक्षकों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन, दो दिवसीय कार्य बहिष्कार पर हैं कर्मचारी

हीरा मेहरा Updated Tue, 03 Jun 2025 05:31 PM IST

बागेश्वर जिले में राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सेवक संघ ने पुलिसिंग कार्य का विरोध करते हुए दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर पुलिसिंग कार्य रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने की मांग की। जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर कलमबंद हड़ताल की चेतावनी दी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह मेहता के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक, राजस्व सेवकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष जगदीश परिहार ने बताया कि अब तक राजस्व उपनिरीक्षक पुलिसिंग के कार्य से पूरी तरह मुक्त नहीं हुए हैं। संगठन लगातार राजस्व पुलिस के कार्यों को नियमित पुलिस को हस्तांतरित करने की मांग करता आ रहा है। कर्मचारियों ने अंश निर्धारण कार्य के लिए लैपटॉप, मानदेय और डाटा पैक दिए जाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष मेहता ने कहा कि कर्मचारियों पर कई बार कार्य के लिए अतिरिक्त दबाव बनाया जाता है, जिसके कारण कर्मचारियों की कार्यशैली प्रभावित होती है। कहा कि इन सभी मांगों के विरोध में आज भी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष कुंदन मेहता, भगवती जोशी, जिला सचिव त्रिभुवन बोरा, सह सचिव मोहन भाकुनी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें