फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़: द्योरड़ा गांव में घर के आंगन तक पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; पिंजरा लगाने की मांग

कौसानी-गरुड़ मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित द्योरड़ा गांव में बुधवार तड़के एक तेंदुआ पूर्व ग्राम प्रधान हेमा पंत के आवासीय परिसर में घुस आया। अचानक घर के आंगन और दरवाजे के पास तेंदुए की चहलकदमी से परिजनों और आसपास के ग्रामीणों में गहरा खौफ बना हुआ है। तड़के करीब दो बजे पूर्व ग्राम प्रधान के परिजनों को घर के बाहर भारी आहट सुनाई दी। जब खिड़की से झांककर देखा तो दरवाजे के ठीक बाहर एक विशालकाय तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। तेंदुए की मौजूदगी से परिवार के सदस्य दहशत में आ गए और उन्होंने भीतर से ही शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ आसपास की झाड़ियों की ओर ओझल हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग से सटे रिहाइशी इलाके में तेंदुए की धमक से स्कूली बच्चों और रात-बेरात आवाजाही करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने की पुरजोर मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें