बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में करवाचौथ की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचीं सुहागिनें। शाम चार बजे से नगर के विभिन्न वार्डों की सुहागिनें मंदिर में पहुचने लगी। महिलाओं ने अलग-अलग टोली बनाकर भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु का आशीर्वाद मांगा। सुहागिनों ने एक-दूसरे को करवाचौथ पर्व की शुभकामनाएं भी दी।