फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बागेश्वर में कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी

गायत्री जोशी Updated Sat, 03 Jan 2026 05:04 PM IST

बागेश्वर जिले के गरुड़ में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान से आक्रोश बढ़ रहा है। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने गरुड़ बाजार में भाजपा नेता साहू के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। ईश्वर से भाजपा के नेताओं को सद्बुद्धि देने की कामना की। शनिवार को कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा को महिला विरोधी पार्टी बताया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि महिला मंत्री के पति ने महिलाओं के प्रति जो बयान दिया है, वह अत्यंत निंदनीय है। कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की बजाय पार्टी के नेता इस तरह की गलत बयानी कर रहे हैं। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बसंत कुमार ने कहा कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की है। इस पुतला दहन के माध्यम से उन्हें देवी रूपी महिलाओं का सम्मान करने की बुद्धि देने की कामना की गई है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रंजीत रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण आर्य, सुंदर बरोलिया, हरीश जीना, महेंद्र रावत, दिनेश कुमार, गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें