फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: जिला अस्पताल की गंदगी देखकर सीएमओ नाराज, निर्देश दिए

हीरा मेहरा Updated Sat, 26 Apr 2025 03:05 PM IST

बागेश्वर जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां साफ-सफाई नहीं मिलने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से तीन दिनों के भीतर सफाई व्यवस्था का टेंडर जैम पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुंचे सीएमओ डॉ. तिवारी ने जिला अस्पताल के ओपीडी, आपातकालीन कक्ष और वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शौचालयों और वार्डों में फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने और अस्पताल में गंदगी करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए नए टेंडर तत्काल कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मौजूद सफाई कर्मचारी नियमित सफाई व्यवस्था में विशेष ध्यान दें। अनियमितता पाए जाने पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें