जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से अल्मोड़ा नगर के एक निजी स्कूल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंगलवार हुए नुक्कड़ नाटक में अधिकार मित्रों ने विद्यार्थियों को मानव तस्करी, बाल अधिकार, महिला अधिकार, नालसा, श्रम कानून, पीसी एवं पीएनडीटी सहित अन्य कानूनों की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के तरीके भी बताए गए। यहां अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत, प्रधानाचार्य बीबी भट्ट, अजय बिष्ट, अदनान हुसैन, हरीश सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।