अल्मोड़ा में हिमालय पुत्र और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शुक्रवार को एक होटल में हुई कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा देश और प्रदेश के विकास को गति देना काम किया है। वहां पर नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, धर्मेन्द्र बिष्ट, कैलाश गुरूरानी, बीना नयाल, रेखा आर्या, अमित साह, अर्जुन बिष्ट, कृष्ण बहादुर, आशीष जोशी आदि मौजूद रहे। इधर जिला बार एसोसिएशन ने भी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती धूमधाम से मनाई। वहां पर अधिवक्ता केवल सती, अधिवक्ता भुवन बहुगुणा, अधिवक्ता भावना जोशी, अधिवक्ता कवींद्र पंत, नवीन जोशी, पंकज लटवाल थे।