फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में जैविक राखी प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया हुनर, दीवार पत्रिका का हुआ विमोचन

हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Aug 2025 02:13 PM IST

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीलाधूरा अल्मोड़ा में जैविक राखी बनाओ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में कक्षा पांच के शिवांश ने प्रथम, कक्षा चार की मीनाक्षी बोरा ने द्वितीय, कक्षा पांच के हितेश बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई दीवार पत्रिका का भी विमोचन किया गया। पत्रिका में बच्चों ने अपनी कलम से कविताओं, चित्रों और लेखों के माध्यम से अपनी भावनाओं और अनुभवों को साझा किया है। प्रधानाध्यापक भास्कर जोशी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के समग्र विकास में सहायक होते हैं। उन्हें वास्तविक जीवन से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें