अल्मोड़ा के मोहान ईको टूरिज्म जोन में अब पर्यटक जंगल सफारी के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। पर्यटकों में सफारी के बढ़ते रोमांच को देखते हुए उन्हें लुभाने के लिए वन विभाग ने यह पहल की है। पहले ही सीट बुक होने से पर्यटकों की सफारी में बैठकर बाघ, हाथी, भालू, तेंदुए आदि वन्यजीवों के नजदीक से दीदार करने की हसरत पूरी हो सकेगी।