वाराणसी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जक्खिनी में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संघ की 100 वर्षों की यात्रा, राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्व पर विचार रखे गए। कार्यक्रम के समापन के बाद स्वयंसेवकों ने अनुशासन के साथ पथ संचलन निकाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से लेकर अब तक की 100 वर्षों की यात्रा का उल्लेख किया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक नितिन कुमार ने संघ की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संघ के ऐतिहासिक विकास, विभिन्न कालखंडों में किए गए कार्यों और भारतीय दर्शन, संस्कृति तथा राष्ट्रजीवन से जुड़े विषयों पर विचार रखे। कार्यक्रम के समापन के बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। यह जक्खिनी पंचायत भवन से शुरू होकर सरैया, नरसड़ा और जक्खिनी तिरमुहानी होते हुए वापस पंचायत भवन पहुंचकर संपन्न हुआ। संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और सामूहिकता का परिचय दिया।