वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक स्थित छतेरी के दशमी पोखरा पर विजयादशमी के अवसर पर दो दिवसीय मेला लगा। राम-भरत मिलन के दौरान इलेक्ट्रिक उपकरणों से पुष्पवर्षा की गई। मेले में पारंपरिक बर्तनों और खानपान की दुकानों पर खरीदारी के लिए आसपास के गांवों से लोग पहुंचे।