वाराणसी में ओवर डायमेंशन कार्गो बॉयलर मशीन को लेकर जा रहे ट्रेलर को बुधवार को मोहनसराय में बने फुट ओवरब्रिज को उठाकर पार कराया गया। फुट ओवरब्रिज की ऊंचाई कम होने के कारण ट्रेलर को पास कराने के लिए ब्रिज को काटकर दो भारी हाइड्रा क्रेनो की मदद से ऊपर उठाया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग ट्रेलर का फोटो वीडियो बनाते दिखे। वहीं ट्रेलर को पार कराने के लिए एक लेन पर यातायात रोक दिया गया था। आगे ट्रैफिक पुलिस का स्कोट चल रहा था। वहीं ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस लगी थी। ट्रेलर के जाने के दौरान कुछ देर तक जाम लग गया था।