वाराणसी जिले में ट्रैफिक जाम की समस्या आम हो गई है। शहर के कई इलाकों में हर रोज जाम लगा रहता है। जाम के चलते कई इलाकों में लोग हांफ रहे हैं। सोमवार की शाम महमूरगंज में आकाशवाणी से मंडुवाडीह चौराहे तक भीषण जाम लगा रहा। इस दौरान जाम में खड़े लोगों का हाल बेहाल हो गया।