काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्रहित, परिसर की सुरक्षा, प्रशासनिक जवाबदेही एवं प्रॉक्टोरियल व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय इकाई का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। 23 सितंबर से शुरू हुए इस आंदोलन के क्रम में विद्यार्थियों ने पहले मौन प्रदर्शन और फिर ओपन माइक के माध्यम से अपनी बात विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखी।