फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की देती है प्रेरणा; VIDEO

सामनेघाट (मदरवां) स्थित श्रीवैष्णव मठ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का मंगलवार को विधि-विधान के साथ समापन हुआ। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया। समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूर्णाहुति के साथ ज्ञान यज्ञ को विराम दिया गया। मठ के पीठासीन अधिकारी श्रीमज्जगद्गुरु स्वामी संपतकुमाराचार्य महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल कथा का ग्रंथ नहीं, बल्कि मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा दिखाने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। इसमें भगवान की लीलाओं के माध्यम से भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और धर्म के महत्व को समझाया गया है। मनुष्य अपने जीवन में श्रीमद्भागवत के उपदेशों को आत्मसात कर ले तो उसके आचरण और विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। उन्होंने कहा कि आज के भौतिकतावादी दौर में मनुष्य जीवन की मूल भावना और आध्यात्मिक मूल्यों से दूर होता जा रहा है। ऐसे में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण उसे अपने कर्तव्यों, संस्कारों और जीवन के उद्देश्य का बोध कराता है। कथा के माध्यम से समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि कथा में सुने गए प्रसंगों और उपदेशों को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और दिनचर्या में भी उतारें। स्वामी संपतकुमाराचार्य महाराज ने बताया कि संत श्रीमज्जगद्गुरु भागवताचार्य त्रिदंडी स्वामीजी के आदेशानुसार प्रत्येक वर्ष इस ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य सनातन धर्म की परंपराओं का संरक्षण और नई पीढ़ी तक आध्यात्मिक ज्ञान पहुंचाना है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले संतों, श्रद्धालुओं और मठ से जुड़े लोगों के प्रति आभार जताया। समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें