जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी आकिए आबे बुधवार को काशी दौरे पर हैं। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शिंजो आबे की याद में उन्होंने एक फोटो गैलरी का लोकार्पण किया। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। दिसंबर 2015 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे काशी आए थे। उस दौरान गंगा आरती के साथ ही काशी दौरे की उनकी कई तस्वीरें ली गई थीं, उन सभी तस्वीरों की प्रदर्शनी इस गैलरी में लगी है। अपराह्न दो बजे रुद्राक्ष में लोकार्पण कार्यक्रम किया गया।