संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी ज्ञानेश कुमार को लेकर आ गई, उनकों इलेक्शन कमिश्नर बना दी और पार्टी का बल्ले-बल्ले हो गया। सब इलेक्शन वोट चोरी करके जीत गए। कहा कि राहुल गांधी 56 टिकली लगाए हुए घूम रहे हैं। 2025 में फरवरी के माह में ज्ञानेश कुमार सीईसी (चीफ इलेक्शन कमिश्नर) बने। इससे पहले वर्ष 2014 से लेकर फरवरी 2025 तक 56 विधायकी का इलेक्शन (स्टेट असेंबली इलेक्शन) कांग्रेस पार्टी हारी है।