वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नमो घाट पर एयर शो देखेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी दोपहर करीब एक बजे वायुसेना के विमानों का प्रदर्शन देखेंगे। गंगा के ऊपर होने वाले इस भव्य एयर शो में लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर अपने हवाई कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।