फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथी टोल प्लाजा के पास पेड़ पर दिखा नौ फुट लंबा अजगर, मचा हड़कंप; VIDEO

कैथी टोल प्लाजा के पास शनिवार की रात झाड़ियों के बीच एक पेड़ पर करीब नौ फुट लंबा और मोटा अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। विशाल अजगर को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। कैथी निवासी सुनील कुमार यादव और टोल प्लाजा के इंचार्ज आर्यन सिंह की नजर पेड़ पर मौजूद अजगर पर पड़ी। दोनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस के 112 नंबर पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। अजगर को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। अजगर की लंबाई और मोटाई देखकर लोग हैरान नजर आए। पुलिस ने लोगों को मौके से दूर रहने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग के दरोगा सुनील यादव के नेतृत्व में वाराणसी के सर्प मित्र पिंटू की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। अजगर के रेस्क्यू होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई। टीम की ओर से बताया गया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अजगर को जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें