लोक आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर शनिवार को शहर के बाजारों में रौनक छाई रही। सुबह से ही फल मंडियों और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। सीजन वाले फलों के साथ दउरा, डलिया, सूप और पूजन सामग्री की खरीदारी होती रही। पर्व को लेकर बाजार में उत्साह का माहौल दिखा। वहीं, गंगा घाटों से लेकर सरोवरों और तालाबों तक छठ पूजा की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं।