वाराणसी में गंगा के ऊपर हो रहे एयर शो को लेकर भारतीय सेना में भी उत्साह है। जेट विमान के अंदर से बनाया गया वीडियो रोमांच और आकर्षण से भरपूर है। इसमें विमान के भीतर से आसमान का नजारा देखने को मिलता है। एयर शो के दौरान लड़ाकू विमानों के हैरतअंगेज करतब लोगों में उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।