वाराणसी में बुधवार की दोपर झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते रुद्राक्ष कन्वेंशन क्षेत्र, बीएचयू, काशी विद्यापीठ समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। इस दौरान महमूरगंज में जाम लग गया। काशी विद्यापीठ में जलभराव के बीच से विद्यार्थियों को गुजरना पड़ा। छात्रों ने कहा कि आधे घंटे की बारिश से पूरा कॉलेज परिसर जलमग्न हो गया।