वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित जलान शोरूम में बुधवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शोरूम की छत पर स्थित किचन में आग लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, जलान शोरूम की छत पर बने किचन में अचानक आग लग गई। आग और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ देर में स्थिति नियंत्रित कर ली।