काशी के भदैनी मोहल्ले में लोलार्क षष्ठी पर्व को लेकर देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है। बृहस्पतिवार की सुबह से लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। संतान और पुत्र रत्न की अभिलाषा लिए लगभग दो लाख भक्त लोलार्क कुंड पहुंचे हैं। बुधवार की रात से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान तीन किलोमीटर लंबी कतार लगी रही।