वाराणसी में अनंत चतुर्दशी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ में मनाया जा रहा है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाने वाला पवित्र अनंत चतुर्दशी पर्व पर भगवान विष्णु के साथ-साथ माता गौरी और भगवान गणेश के पूजन की विशेष परंपरा रही है। शुक्रवार की सुबह से लक्ष्मी कुंड में पूजा करने के लिए महिलाओं की भीड़ रही।