वाराणसी के सारनाथ स्थित पैगंबरपुर में पटाखा विस्फोट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पड़ोस के मकान में लगे कैमरे में धमाके की घटना रिकॉर्ड हुई। फुटेज में विस्फोट के बाद धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दे रहा है। धमाके से इलाके में अफरातफरी मच गई थी। घटना के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया।