लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज निवासी अर्चना सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता कर पति और ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय थाने में शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पति दूसरी शादी कर चुका है और अब उन्हें ससुराल से निकालकर दूसरी पत्नी को घर में रखना चाहता है। अर्चना की दो बेटियां हैं। इनमें बड़ी बेटी 18 और छोटी 13 वर्ष की है।