फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने फूंका पुतला

चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुल्तानपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और वहां से जुलूस निकालते हुए डाकखाना होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ भी नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता नारे लगाते हुए वापस पार्टी कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पार्टी हाईकमान के निर्देश पर की जा रही है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो आने वाले दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, राजेश तिवारी, वरुण मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें