फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेत देखने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, साथी गंभीर रूप से घायल

अखंडनगर। पतजू पहाड़पुर सिखौली में सोमवार देर शाम खेत देखने गए जौनपुर के सरपतहा के बांधगांव निवासी दिलीप (30) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उनके साथ मौजूद उनके गांव के ही अनिल सिंह (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर घटनास्थल से भाग निकले। बताया जा रहा है कि बांधगांव निवासी दिलीप चौहान का खेत जिले की सीमा पर स्थित अखंडनकर के पतजू पहाड़पुर सखौली गांव में है। सोमवार देर शाम करीब छह बजे वह अपने गांव के ही दिलीप सिंह के साथ पैदल अपना खेत देखने के लिए पतजू पहाड़पुर सखौली गांव पहुंचे थे। आरोप है कि उनके खेत के पास मौजूद लोगों से कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दिलीप व अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया। अनिल सिंह को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया है। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें