फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: शहीद अब्दुल हमीद एसोशिएशन के कार्यक्रम में आप सांसद ने सरकार पर साधा निशाना

सुल्तानपुर: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश में लागू कानून का उल्लंघन करने का अधिकार किसी व्यक्ति या सरकार को नहीं है। बृहस्पतिवार को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन की ओर से आयोजित शहीद वीर अब्दुल हमीद कार्यक्रम में पहुंचे सांसद ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिस मस्जिद को गिराया गया, वह पूरी तरह गैरकानूनी है। देश में लागू प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट के तहत 1947 से पहले बने धार्मिक स्थलों के स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। उन्होंने दावा किया कि मस्जिद की जमीन याकूब खान और वाहिद खान के नाम दर्ज है और परिवार के पास वर्ष 1911 का बिजली बिल भी मौजूद है। संजय सिंह ने कहा कि मस्जिद वक्फ बोर्ड में भी पंजीकृत है। कार्यक्रम में सीआरपीएफ कैंप अमेठी के डीआईजी मदन कुमार मौजूद रहे। नगर पालिका की ओर से 160 फीट लंबी तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें