फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार डेंटर की मौत, 400 मीटर तक घिसटने से उड़े शरीर के चीथड़े

सुल्तानपुर में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर लोहरामऊ ओवरब्रिज पर सोमवार रात करीब 10:30 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार डेंटर नन्हे खान (45) की मौत हो गई। ट्रक में फंसकर वे करीब 400 मीटर तक घिसटते चले गए। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के छतौना निवासी नन्हे खान, बब्बन खान के बेटे थे। वे पयागीपुर में गाड़ी डेंटर का काम करते थे। सोमवार रात दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। ओवरब्रिज पर चढ़ते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद नन्हे और उनकी हीरो होंडा आई-स्मार्ट बाइक ट्रक में फंस गए। दोनों करीब 400 मीटर तक घिसटते चले गए। उनके शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। सिर, हाथ, सीने और पेट पर चोटों के कारण शव की पहचान में समय लगा। पुलिस ने गाड़ी के नंबर से उनकी पहचान की। कोतवाली देहात थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिवार से शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि राम वन पथ गमन कहे जाने वाले इस ओवरब्रिज पर अब तक लाइट नहीं लगाई गई है। इसी साल यहां एक टूरिस्ट बस पलटने से भी हादसा हुआ था। नन्हे के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें