रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह के पास रामसरोवर तालाब में बृहस्पतिवार की शाम नहाने के लिए उतरा एक युवक गहराई में जाने के कारण डूब गया। देर रात तक पुलिस स्थानीय गोताखारों की मदद से उसकी तलाश करती रही लेकिन पता नहीं चल पाया। उसकी तलाशी के लिए वाराणसी से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। बताते हैं कि हमीद नगर निवासी आरिफ उर्फ पाशा (24) शाम चार बजे के करीब रामसरोवर तालाब पर नहाने के लिए गया हुआ था।