सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिले में गौ सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई। डीएम चर्चित गौड़ ने रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद स्थित गौ संरक्षण केंद्र पहुंचकर गौ माता की पूजा-अर्चना की। गौ माता को गुड़ व केले खिलाए। इसके बाद उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।